सिवान: दस दिन बीत जाने के बाद भी लापता युवकों का पता नहीं

  • दस दिन गुजरने के बाद परिजनों का टूटने लगा है सब्र का बांध
  • 04 नवंबर को बड़हरिया के लिए एक साथ निकले थे युवक
  • 03 युवक विशाल सिंह, अंशु सिंह व परमेंद्र यादव लापता हैं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के तीन युवकों के सात नवंबर से लापता होने के बाद उनके परिजनों का सब्र का बांध टूटने लगा है। हालांकि रहस्मय ढ़ंग से लापता होने की घटना के बाद एसपी अभिनव कुमार के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। बावजूद दस दिन बीत गए लेकिन तीनों युवकों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है। लिहाजा बुधवार को लापता युवकों के परिजन एक बार फिर एसपी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे और गुहार लगाई। पुलिस कार्यशैली से नाराज लापता अंशु के पिता मीडिया से बात की और बातों ही बातों में एक बात साफ कर दी। उनके बयान पर गौर करें तो एक वीडियो क्लीप की बात हो रही है जो उनके पास है और उन्होंने प्रशासन को भी मुहैया कराया है। बावजूद इसके क्लीप के आधार पर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

एसपी के भरोसेमंद अधिकारियों की लगी है टीम

सूत्रों से मिली जानकारी के लिए युवकों के लापता होने की घटना में पुलिस फूंफ-फूंफ कर कदम रख रही है। लापता होने के सहस्य के पर्दाफाश को लेकर एसपी ने अपने भरोसेमंद थानेदारों की टीम गठित की है। टीम में शामिल थानेदारों से मिले इनपुट के आधार पर सुराग के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अबतक सफलता उसके हाथ नहीं लगी है।

लावारिस हालत में बरामद की गई थी स्कार्पियो

07 नवंबर को एक साथ निकले तीन मित्र विशाल सिंह, परमेंद्र यादव व अंशु देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंच सके। अगले दिन लापता विशाल सिंह की काली स्कार्पियो गाड़ी गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सब्या के निकट लावारिस हालत में बरामद की गई थी। जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी गयी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026