परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के खुजवां गांव में गुरुवार को तेल मिल की मशीन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। मृतक की पहचान खुजवां निवासी आंदर थाना क्षेत्र के कुशहरा निवासी जितेंद्र चौहान के पुत्र संदीप चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संदीप चौहान खुजवां स्थित अवधेश चौरसिया के तेल मिल में किसी काम से आया था। इस दौरान मिल की मशीन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मिल मालिक फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।संदीप कुमार की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि संदीप अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह एक भाई व एक बहन था। उसकी मौत के बाद मां लालमती देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…