परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के खोरीपाकड़ में गुरुवार को महावीरी अखाड़ा मेला का आयोजन किया गया। इसमें खोरीपाकड़ एवं बरवां के दो अखाड़े शामिल थे। जय श्रीराम एवं जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। युवाओं ने पारंपरिक लाठी-डंडे का करतब दिखा लोगों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं मेला परिसर में लगे मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की।
दोनों अखाड़ा अपने निर्धारित रूट व समय के साथ निकाल खोरीपाकड़ पोखरा के समीप पहुंचे। मेला को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में स्थानीय थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव तथा मुखिया अच्छेलाल चौधरी गश्त करते नजर आए। मेले में मेडिकल टीम भी कैंप कर रही थी। मेडिकल टीम में डा. एएच अंसारी, मोहम्मद नवाज, एएनएम शोभा कुमारी तथा चंदन कुमार तैनात थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…