परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के फिरोजपुर गांव में गुरुवार को राजद नेता अफाक अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक उनके आवास पर हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया तथा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। पैक्स अध्यक्ष सह राजद नेता ने कहा कि केंद्र सरकार कभी भी चुनाव कराने की घोषणा कर सकती है,इसलिए हम सभी लोग पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है।
उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती में जुट जाने का आह्वान किया। दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन को विकास पुरुष बताते हुए उनके सपनों को साकार करने पर बल दिया। इस मौके पर वार्ड पार्षद डा. मो. रजा, नजरुल हक, मो. एखलाक , मो. इरफान, यासीन मंसूरी, अंजार अहमद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…