परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दलित बस्ती निवासी दिलीप राम की पत्नी अमृता देवी का शव 20 फरवरी को स्वजनों की सूचना पर पुलिस ने बंद कमरे में पंखे से लटकता हुआ बरामद की थी। इस मामले में मृतका के पिता हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस निवासी श्याम बहादुर राम ने थाने में आवेदन मृतका अमृता के पति दिलीप राम सहित पांच लोगों पर पुत्री की हत्या कर शव को पंखे से लटका देने का आरोप लगाया था।
इस मामले में प्राथमिकी की सूचना मिलते ही मंगलवार की शाम दिलीप राम की मां अनारो देवी की बेहोश होकर गिर पड़ी। स्वजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उस वक्त स्वजन अमृता देवी के शव के दाह संस्कार में जुटे हुए थे। अमृता की मौत के सदमा से पूरा परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि दिलीप राम की मां की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…