सिवान के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस सप्ताह पर जनता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस सप्ताह पर जिले के भगवानपुरहाट, तरवारा, दारौंदा एवं महाराजगंज में पुलिस पदाधिकारियों के संवाद कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस-पब्लिक संबंध को मजबूत पर बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को सहयोग करने तथा उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार दारौंदा थाने की टीम ने मंगलवार को बाइक रैली निकाल बगौरा, नंदु टोला, शेरही, मंछा, उस्ती, बंगरा, अमहरुआ, मदारीचक गांव में पहुंच लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान ग्रामीणों को हर तरह की सूचना पुलिस तक देने में निसंकोच सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस पहल को सराहनीय बताया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस का यह प्रयास प्रसंशनीय है।

इस पुलिस सप्ताह में लोगों के बीच अच्छे संबंध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर पंचायत भवन में पुलिस एवं आम लोगों की बैठक हुई। बैठक में पुअनि ओमप्रकाश सहित चौकीदारों ने भाग लिया। इस मौके पर पुअनि जनता की समस्या से अवगत होते हुए उनकी समस्या का शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया। पुअनि ने कहा कि लोगों से अपराध नियंत्रण में निसंकोच सहयोग की अपील की।बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों में चौपाल लगा लोगों की समस्याएं सुनी तथा निराकरण तथा सुरक्षा का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट के कौड़िया बसंती टोला स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रशिक्षु दारोगा रवि कुमार ने बच्चों के साथ चौपाल लगा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पुलिस के प्रति भय को खत्म करने तथा पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने की सलाह दी। कहा कि पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए है। किसी भी मुसीबत के मौके पर पुलिस का सहयोग लेनी चाहिए। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के उपयोग में बरते जाने वाली सावधानियों से छात्रों को अवगत कराया। छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में समझदारी रखने की नसीहत दी ताकि अच्छे एवं बुरे आदमी की पहचान होने में मदद हो सके। उन्होंने टाल फ्री नंबर 1098, 1001 , 1930 और 112 के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. सुमन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस का यह अभियान सुरक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। मौके पर शिक्षक राजेश कुमार, गुलाम गौस, रविरंजन गुप्ता, प्रियंका कुमारी, अमृता कुमारी, रानी कुमारी आदि उपस्थित थीं। वहीं जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक कंचन कुमारी ने जनता के साथ संवाद कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याओं को सुना और निराकरण का सुझाव दिया। पदाधिकारीद्वय ने जनता की पुलिस के प्रति मैत्री संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस आपलोगों की सुरक्षा के लिए ही है जिसकी सहायता आप कीजिए और आपकी सहायता पुलिस करेगी। इससे दोनों को जटिल से जटिल समस्याओं को सुलझाने में आसानी होगी। आप लोग पुलिस से डरे नहीं और किसी भी समय अपनी समस्या को खुद रखें और सहयोग करते हुए समाधान कराएं घरेलू समेत अन्य हिंसा पर नियंत्रण होगा। इस मौके पर काफी संख्या में लाेग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026