गोरेयाकोठी के मुस्तफाबाद गांव में काफी मात्रा में शराब बरामद

  • 03 कारोबारी मौके से किए गए गिरफ्तार
  • 01 कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार
  • यूपी से लायी गई थी शराब की बड़ी खेप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र मुस्तफाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान काफी मात्रा में शराब बरामद हुई है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारियों के निशानदेही पर अन्य शराब कारोबारी के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। मुस्तफाबाद गांव में काफी संख्या में पुलिसबल देखकर शराब कारोबारी के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। गिरफ्तार शराब कारोबारी मुस्तफाबाद गांव निवासी सुरेन्द्र राय, नेमा राय व बिट्टू कुमार हैं।

वहीं पुलिस को चकमा देकर एक कारोबारी फरार हो गया। कारोबारी रामा राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सूत्रों ने बताया कि शराब कारोबारियों द्वारा बीते दिनों यूपी से शराब की तस्करी कर काफी मात्रा में शराब की खेप लाई गयी थी। जिसे शराब कारोबारी ने अपने घर के अंदर रखी गयी चौकी के नीचे बने तहखाने में रखा था। चौकी के तहखाने से पुलिस ने 194 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत बाजार में 62 हजार रुपए है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026