रघुनाथपुर: बंद पड़े घर के दरवाजे की कुंडी तोड़ चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कलां गांव में गुरूवार की रात अज्ञात चारों ने बंद पड़े एक घर के दरवाजे की कुंडी तोड़ हजारों के समान की चोरी कर ली। गृहस्वामी रामगणेश शर्मा बगल में ही अपने पुराने घर में सोये हुए थे। बताया जा रहा है कि आधी रात में घर का बाउंड्री फांद चोर चुपके से उनके नए घर में पीछे के दरवाजे से घुस गए। पीछे की दरवाजे के तरफ शौचालय होने के कारण उसमें बिना ताला मारे ही रात के समय में उन्होंने छोड़ दिया था।

चोर इसी का फायदा उठाते हुए घर के अंदर घुस गए और कमरों की कुंडी तोड़कर उसमें रखे हुए करीब 80 हजार के पीतल और स्टील के बर्त्तन चोरी कर चलते बने। घटना की जानकारी सुबह में जगने के बाद शौच जाने के दौरान हुई। रामगणेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ एक सप्ताह पहले की बाहर से अपने घर आए हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना में गांव के लोग भी शामिल हो सकते हैं। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में गृहस्वामी द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026