रघुनाथपुर: टारी में बाइक रिपेयरिंग की दुकान से हजारों की चोरी

  • दुकान के पीछे की दीवार में चोरों ने सेंधमारी कर चुराई संपत्ति
  • 25 हजार नगद और 80 हजार के स्पेयर पार्ट्स की हुई है चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार में मंगलवार की रात एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान से चोरी ने नगदी समेत करीब 1 लाख रुपये मूल्य के स्पयेर पार्ट्स की चोरी कर ली। दीपक ऑटो रिपेयरिंग सेंटर के संचालक पवन कुमार भगत प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद करके शाम में घर चला गया। सुबह में वह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान से हजारों रुपये के स्पेयर पार्ट्स गायब थे। कैश काउंटर में रखे गए रुपये भी नहीं थे। इसी बीच दुकानदार की नजर दुकान के पीछे की दीवार की तरफ गई। देखा कि पीछे की दीवार में सेंधमारी की गयी है।

फिर यह माजरा समझते उसे देर नहीं लगी। इधर, बाजार के अन्य दुकानदार और आसपास के कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। घटना की कड़ी निंदा करते हुए टारी बाजार निवासी व हार्डवेयर के दुकानदार सुधाकर कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। पुलिस अगर सक्रिय नहीं रही तो चोरी की घटनाएं रूक नहीं पाएगी। इधर, दुकानदार पवन कमार भगत ने थाने में लिखित रूप से पुलिस से शिकायत की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रघुनाथपुर पुलिस इस घटना की जांच में जुट गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026