सिवान: अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बना बेच रहा दुकानदार पकड़ाया

  • अवैध रूप से पर्सनल यूजर आईडी से बनाया गया एक तत्काल ई टिकट व यात्रा की गई कुल सात तत्काल ई-टिकट का साक्ष्य मिला
  • गिरफ्तार संचालक आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट भी है
  • ई टिकटों को बनाने में प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करता था
  • 05 सौ से 1000 तक लाभ लेकर बेचने की बात स्वीकार की
  • 01 लैपटॉप, 02 प्रिंटर, 01 मोबाइल, व 300 रुपया भी जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: आरपीएफ टीम ने मंगलवार को अवैध रूप से रेलवे टिकट बनाकर बेचने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दुकानदार आंदर थाना क्षेत्र के दोवाय निवासी शंभू शर्मा का पुत्र विपुल कुमार शर्मा है। आरोप है कि दुकानदार पर्सनल यूजर आईडी पर टिकट बना ग्राहकों को देता था। छानबीन के क्रम में उसके पास से कुल आठ पर्सनल यूजर आईडी मिला है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार शिवपुर सकरा बाजार के जवाहर मार्केट स्थित विक्की ट्रैवल्स नामक दुकान में रेलवे पर्सनल यूजर आईडी पर टिकट बनाकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से पर्सनल यूजर आईडी से बनाया गया एक तत्काल ई टिकट व यात्रा की गई कुल सात तत्काल ई-टिकट का साक्ष्य मिला है।

बरामद कुल टिकटों की कुल कीमत करीब 18 हजार 417 रुपया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि दुकानदार ई टिकटों को बनाने में प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करता था। पूछताछ के दौरान दुकानदार ने प्रति टिकट ग्राहक से 500 से 1000 तक लाभ लेकर बेचने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि मौके से उपरोक्त टिकटों के अलावा 01 लैपटॉप, 02 प्रिंटर, 01 मोबाइल, व 300 रुपया भी जब्त किया गया है। उपरोक्त गिरफ्तार संचालक आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट भी है। छापेमारी टीम में स्थानीय आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक बहादुर सिंह, सुरेश चंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल कुमार प्रियरंजन, हेड कांस्टेबल मनिंदर राय व कांस्टेबल महेश सिंह शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026