परवेज अख्तर/सिवान: शुक्रवार को दोपहर के समय अपने मायके से ढाई लाख रुपये लेकर अपने पति के साथ जा रहे एक महिला से छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना की पीड़ित महिला आंदर थाना क्षेत्र के मदेशीलापुर गांव निवासी धीरज सिंह की पत्नी मधु सिंह बताई जा रही है. पीड़ित महिला अपने पति के ही दो साथियों और अज्ञात के खिलाफ शिकायत स्तानीय थाने में की है. जिस पर थाना अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी के संबंधित स्थानों पर छापेमारी की जहां कोई भी आरोपी नहीं मिला.
इस महिला के अनुसार वह अपने मायके रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में अपने बेटी की शादी के लिए रखे रुपए ढाई लाख रुपए लेकर शुक्रवार को टैंपू से अपने गांव जा रहे थे. इसी बीच उसके पति के दोस्त और दो अन्य साथी क्रिकेट स्टंप से मारपीट कर उसके पति को घायल कर दिया और रुपए छीन लिए. एक महिला के घायल पति का स्टार रेफरल अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष श्री आलम ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है. पुलिस संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…