सिवान के मशहूर व्यवसायी एवं होटल सैफायर इन के मालिक का कीमती कपड़ों से भरा झोला को ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने किया सुपुर्द

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
रेलवे सुरक्षा बल सीवान पोस्ट द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत कोलकाता से गोरखपुर को जाने वाली 15049 ट्रेन में छूटे एक यात्री के सामान को बरामद कर उसको सुपुर्द किया गया. आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 15049 से पीएनआर नंबर 6308322857 पर कोलकाता से छपरा तक यात्रा कर रहे यात्री रूपेश कुमार जो सीवान स्थानीय शहर के मशहूर व्यवसायी एवं होटल सैफायर इन के मालिक का एक झोला छपरा उतरने के क्रम में छूट गया. उन्होंने सीवान आने के उपरांत आरपीएफ पोस्ट सीवान को उक्त के बारे में आकर सूचित किया.

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा उक्त बैग को आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर छावनी के मदद से गोरखपुर छावनी में उतरवाकर सीवान मंगवाने के उपरांत यात्री को सूचित किया गया. उक्त यात्री को आरपीएफ पोस्ट सीवान में उपस्थित हुए. जिनको उपरोक्त बैग को व उसमें रखें किमती कपडों को देखाकर सब ठीक ठीक मिला, जिसे सकुशल सुपुर्द किया गया. उक्त बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपए किमत का नया कपड़ा था.बैग पाकर के यात्री बहुत प्रसन्न हुए उनके द्वारा आरपीएफ का आभार व्यक्त करते हुए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026