परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी मोड़ पर रविवार की शाम ट्रैक्टर के धक्के से दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। घायल की पहचान सअनि प्रभाकर कुमार सिंह एवं जय प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार की शाम रघुनाथपुर थाने की पुलिस गश्त के लिए पतार बाजार की ओर जा रही थी।
तभी पतार बाजार की ओर से ट्रैक्टर ट्राली पर लोहे का ग्रिल लेकर आ रहा था। संठी मोड़ के पास ग्रिल से धक्का लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर गश्त दल ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया तथा घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…