सिवान: चौपाल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया एवं हुसैनगंज प्रखंड में आत्मा के सौजन्य से रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके अंत्यज सेवा समिति के कलाकार नितेश झा, रविशंकर पांडेय, अंचल कुमार, विवेक कुमार, रंजीत पांडेय, निभा कुमारी, रवींद्र गिरि आदि ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर किसानों को आधुनिक खेती एवं कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को जैविक खाद के उपयोग, मिट्टी जांच, आधुनिक तकनीकी से खेती करने, सिंचाई, खाद-बीज, यांत्रिकरण संबंधित कई बातों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को मिलने वाली कृषि संबंधित योजनाओं से अवगत कराते हुए इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने खेतों में फसल अवशेष जलाने से क्या नुकसान होते हैं, इसकी भी जानकारी दी।

बताया गया कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से जहां प्रदूषण का बढ़ावा मिलता है, वहीं खेतों की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है तथा सरकार द्वारा कृषि पर मिलने वाली योजनाओं से तीन वर्ष तक वंचित रहना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ उत्तर पंचायत के ज्ञानी मोड़, कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के मलिकटोला, सुंदरपुर पंचायत के सुंदरी बाजार में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार मांझी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, कृषि समन्यवक, अजीत कुमार, रवि प्रकाश पाठक, किसान सलाहकार अशोक कुमार ने भी किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने बताया कि खेत में धान, गेहूं फसल अवशेष पर बेस्ट डी कंपोजर का प्रयोग करके 40 दिन में खाद बना कर प्रयोग कर सकते हैं।

साथ में हैपी सीडर से सीधी बोआई फसल अवशेष खेत में आसानी से किया जा सकता है। इससे समय व राशि की बचत होती है। किसान चौपाल में किसान मुकेश कुमार, ललन प्रसाद, राजेंद्र सिंह, आमोद प्रसाद, ललन प्रसाद, बलिराम प्रसाद, उमेश प्रसाद, जयराम प्रसाद, चंदा राम, रहमत जहां, जोहरा खातून, सीता देवी, सुमन देवी, सरिता देवी, संगीता देवी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं हुसैनगज प्रखंड के पश्चिमी हरिहांस, पूर्वी हरिहान्स और बड़रम पंचायत में रविवार को कृषि विभाग ने प्रायोजक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खेती से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि समन्वयक अरविंद कुमार कुशवाहा, कृषि सलाहकार हरेंद्र प्रसाद, ब्रजेश कुमार, डेटा आपरेटर नागेंद्र पाठक, किसान शिवकुमार, उमाशंकर राम, राजदेव राम, शुभनारायण राम सहित कई किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026