परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कलां गांव में शुक्रवार की देर रात शरारती तत्वों ने एक ट्रैक्टर के इंजन में आग लगा दी। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक ट्रैक्टर धू-धूकर जल गया। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक निखती कला निवासी योगेंद्र राम ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि 23 फरवरी की रात्रि में घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे।
दरवाजे पर ट्राली सहित ट्रैक्टर खड़ा था। तभी अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। काफी खोजबीन करने के बाद किसने घटना को अंजाम दिया है, इसका पता नहीं चल पाया है। इस मामले में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…