परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया तुलसी योगी बाबा स्थान के समीप शुक्रवार की रात चोरों ने पान की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे 400 रुपये नकद समेत 10 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। जब दुकान मालिक कतालपुर निवासी उमाकांत यादव दुकान पर पहुंचे, तो गुमटी का ताला टूटा देख हत्प्रभ हो गए। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इस संंबंध में अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि घटनास्थल पर एक स्मार्ट फोन मिला है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। घटनास्थल से मिले मोबाइल तथा चोरों की पहचान की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…