परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाने की टीम ने गुरुवार को गश्त के दौरान गभीरार गांव में छापेमारी कर देसी कट्टा एवं एक गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गभीरारर निवासी मेराज अली के रूप में हुई ।
थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि गुरुवार को पुलिस गभीरार गांव में गश्त कर रही थी तभी पुलिस की गाड़ी देख कर गभीरार निवासी मेराज अली भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया तथा उसकी जांच के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा तथा एक गोली बरामद किया। हाल में दो सप्ताह के अंदर थाने की टीम ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…