परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी गांव में महावीरी अखाड़ा के दौरान शुक्रवार की शाम एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई, वहीं चाकू के प्रहार से दो अन्य युवक भी घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतक की पहचान पटेढ़ी निवासी उमेश सोनी के पुत्र राजू सोनी के रूप में हुई है जबकि घायलों पटेढ़ी निवासी किशोर सोनी के पुत्र विशाल कुमार एवं धनंजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम पटेढी बाजार पर महावीरी अखाड़ा मेला लगा हुआ था।
उसमें शामिल पटेढ़ी निवासी राजू सोनी, विशाल सोनी तथा धनंजय सोनी को कुछ शरारती तत्वों ने ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। अभी अखाड़ा में शामिल लोग कुछ समझ पाते हमलवार भाग गए। तीनों युवकों को स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल लाया पहुंचाया जहां चिकित्सक द्वारा राजू सोने को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं विशाल एवं धनंजय का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा मामले की जांच में जुट गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…