✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जंक्शन के पश्चिम रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह 14618 अमृतसर-बनमंखी जनसेवा एक्सप्रेस (अनारक्षित) ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हो गई।मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हाता जलालपुर निवासी 15 वर्षीय रामायण शर्मा के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृत रामायण के स्वजनों ने ट्रैक से उसके शव को हटाया। घटना के दौरान रामायण ने कान में हेडफोन लगाया था और रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।
तभी पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज उसे नहीं सुनाई दी और वह उसकी चपेट में आ गया। वह कोचिंग करने के लिए मुख्यालय आया था। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा ने बताया कि जंक्शन के पश्चिमी यार्ड कांटा संख्या 208 पर एक किशोर के कट कर मृत्यु होने का मेमो तथा कंट्रोल की सूचना प्राप्त होने पर उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय घटनास्थल पहुंचे। जहां पर डाउन मेन लाइन के बीच शव पड़ा हुआ था। मौके पर मौजूद मृत रामायण शर्मा के भाई नारायण शर्मा तथा पिता के सहयोग से उक्त शव को ट्रैक से हटाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…