परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में जेल अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में रूटीन जांच के क्रम में सभी वार्ड की तलाशी ली। इस दौरान जेल प्रशासन ने एक मोबाइल को बरामद किया। यह जांच रविवार यानी 4 नवंबर को की गई थी। इस दौरान वार्ड संख्या 17 व 20 नंबर वार्ड के सामने नाला में पड़े एक बॉल के अंदर छुपा कर रखे गए मोबाइल को बरामद किया गया। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में जेल अधीक्षक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अचानक इस छापेमारी के बाद से जेल में बंदियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार को एकाएक जेल अधीक्षक ने सभी वार्ड के जांच के लिए फोर्स को तैनात कराया। इसके बाद हर वार्ड की तलाशी ली जाने लगी। लेकिन जेल के हर वार्ड की जांच की जानकारी बंदियों को पूर्व से हो गई थी इस कारण बंदियों ने मोबाइल को एक बॉल के अंदर छुपाकर वार्ड संख्या 17 व 20 नंबर के सामने नाले में फेंक दिया। जांच कर रहे जवानों की नजर जब अचानक नाले में पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना जेल उपाधीक्षक संतोष कुमार पाठक को दी। इसके बाद उन्होंने बॉल को बाहर निकाल कर उसकी पड़ताल कराई तो उसके अंदर एक काला रंग का सैमसंग मोबाइल बिना सिम,व बैट्री के बरामद हुआ। इसके बाद अन्य वार्ड की भी तलाशी ली गई लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…