Siwan News

चोरों ने तीन दुकान को बनाया निशाना, 45 हजार की संपत्ति चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के इमली चौक समीप सोमवार की रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों का शटर काट हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना को अंजाम दे रहे चोरों ने जब दुकान की रखवाली कर रहे चौकीदार को देखा तो वहां से भाग निकले। इसके बाद चौकीदार ने तत्काल इसकी जानकारी नगर थाना को दी। इसके बाद मंगलवार की सुबह थाने के पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इधर चोरी की घटना से लोगों में दहशत है और दुकानदारों में आक्रोश भी। चोरों ने तीन दुकान से 45 हजार के संपत्ति की चोरी की है। जानकारी के अनुसार शहर के तेलहाट्टा स्थित इमली चौक समीप मनोज कुमार की पान मसाला व अगरबत्ती की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह मेरे दुकान का शटर टूट हुआ था, चोरों ने दस हजार रुपये के कुछ सामान व रुपये की चोरी की है। दूसरे दुकानदार संजय चौरसिया ने बताया कि मेरा दुकान पान मसाला व अगरबत्ती है। मेरे दुकान का लकड़ी का दरवाजा टूट हुआ था और चोरों ने 35 हजार के सामान की चोरी कर ली है। तीसरे दुकान के मालिक पप्पू ने बताया कि मेरा दुकान अंडा का है। चोरों ने ताला तोड़ है लेकिन चोरी नहीं हुई है।

चौकीदार को देख कर भागे चोर

इमली चौक स्थित तीन दुकानों को जब चोर अपना निशाना बना रहे थे तभी वहां चौकीदार अचानक पहुंच गया। चौकीदार की धमक पर सभी चोर वहां से भाग निकले। चौकीदार ने बताया कि इस घटना को चोरों ने सुबह तीन से चार बजे के करीब में अंजाम दिया है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026