चोरी के सोना-चांदी खरीद मामले में झारखंड पुलिस पहुंची है सिवान
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
चोरी के सोना-चांदी खरीद मामले में झारखंड के बोकारो पुलिस ने सोमवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के सोनार टोली स्थित शिल्पी ज्वेलर्स नाम की दुकान में छापेमारी की।छापेमारी नगर थाना पुलिस की मदद से हुई। छापेमारी टीम दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आभूषण बरामद करने के प्रयास में देर शाम तक जुटी रही।हालांकि सूचना प्रेषण तक आभूषण बरामद करने में पुलिस विफल रही। इस दौरान दुकान के आगे काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।इस मामले में झारखंड पुलिस ने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि झारखंड के बोकारो जिला के चौसा थाना की पुलिस छापेमारी को आई है।
उनके यहां एक माह पूर्व सोना-चांदी की चोरी हुई थी। चोरी मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। उसकी निशानदेही पर झारखंड पुलिस नगर थाना पहुंची। नगर थाना की मदद से झारखंड पुलिस ने शिल्पी ज्वेलर्स नाम की दुकान पर छापेमारी की। देर शाम तक आभूषण बरामद नहीं हुआ था।दूसरी तरफ ऐसी चर्चा है कि की एक अनजान महिला द्वारा आभूषण लाकर उक्त दुकान में बिक्री की गई थी। इसके अलावा कई तरह से उक्त छापेमारी को लेकर चर्चा हो रही है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…