तरवारा के चाड़ी बाजार के घटनास्थल पर देर से पहुंचने वाले एसआइटी के दो पदाधिकारी हुए निलंबित

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में 13 अक्टूबर की दोपहर लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर ज्वेलरी दुकानदार आकाश कुमार सोनी की हत्या कर दी थी,जबकि किराना दुकानदार पिंटू कुमार चौहान को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने एसआइटी टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए थे लेकिन एसआइटी टीम में शामिल दो पदाधिकारियों ने कार्य में लापरवाही बरती और देर से घटना स्थल पर पहुंचे। इस लापरवाही को देखते हुए एसपी ने दोनों पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है।मामले में एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि मुफस्सिल थाना के पूर्व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों बिना जानकारी दिए छुट्टी पर भी चले गए थे। यह कार्य में लापरवाही है।

घटना स्थल पर भी दोनों देर से पहुंचे थे।बतादें कि विनोद कुमार सिंह को पूर्व में एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष से निलंबित कर पुलिस लाइन में योगदान करने का आदेश जारी किया था।बहरहाल मामला चाहे जो हो उधर चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में 13 अक्टूबर की दोपहर लूट के दौरान गोली मारकर हुई हत्या मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा गठित पुलिस टीम अब तक लूटी गई सामानों की बरामदगी नहीं कर सकी है।पुलिस टीम का कहना है कि इस घटना में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।दूसरी तरफ पुलिस टीम का यह भी कहना है कि घटना को कारित करने वाले गिरोह की पहचान कर ली गई है।उधर घटना को लेकर अभी भी इलाके में दहशत का माहौल कायम है।तथा लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।वहीं अब भी घटना से मृतक आकाश के स्वजन नहीं उभर पा रहे है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026