परवेज अख्तर/सिवान : सराय ओपी थाने के उखाई पूरब टोला गांव के समीप एक सराफा कारोबारी से शनिवार की देर शाम लूट की घटना के दो दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सोमवार को फरार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दिन भर छापेमारी चलती रही, लेकिन देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस मामले एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि फरार दोनों अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। पकड़े गए दोनों अपराधी से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि शनिवार की शाम एक सराफा व्यवसायी से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…