Siwan News

दहेज प्रताड़ना के मामले में पहुंचे पति-पत्नी आपस में उलझे

परवेज अख्तर/सिवान : कचहरी परिसर में सोमवार की शाम दहेज प्रताड़ना के मामले में सुनवाई को पहुंचे दंपती आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए,जिससे कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा निवासी दीनानाथ प्रसाद की पुत्री बसंती देवी ने दहेज प्रताड़ना से संबंधित न्यायालय में परिवाद पत्र सं. 2194/2016 छपरा जिला के रिविलगंज के वार्ड संख्या 10 निवासी अपने पति राजकिशोर प्रसाद समेत आठ लोगों के विरुद्ध दायर की थी। इसी मामले में प्रताड़ित पत्नी बसंती देवी एवं उसके पति राजकिशोर प्रसाद न्यायालय काम से कचहरी पहुंचे हुए थे और सीजीएम कोर्ट के ठीक सामने एक अधिवक्ता के सीट पर आपस में उलझ गए जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ उमड़ गई। बाद में हंगामा की सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और आरोपित पति राजकिशोर प्रसाद को सुरक्षा की दृष्टिकोण से अपने साथ लेकर चली गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026