परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव को लेकर उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद टीम द्वारा शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जिससे शराब धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। गुरुवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर बुजुर्ग गांव में गुप्त सूचना के आधार में दल-बल के साथ नावों से नदी पार कर शराब ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज भागने में सफल रहे।
टीम ने छापेमारी कर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। वहीं दूसरी और उत्पाद विभाग की टीम ने जवानों के साथ जिले के विभिन्न जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में कई गांवों में उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में एक-एक घर सहित अन्य जगहों की जांच की गई। इसके बाद पूरे दिन वाहनों को रोककर शराब धंधेबाज की जांच की गई। जिससे शराब की बिक्री करनेवालों के बीच हड़कंप मचा रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…