Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में सारण शिक्षक चुनाव में पड़े 85 प्रतिशत वोट

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए गुरुवार को जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया। जिले में 85.52 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर जिले में 20 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान कार्य सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जो शाम के पांच बजे तक चला। चुनाव को ले प्रखंडों में भी मतदाता उत्साहित दिखे। मतदान को ले मतदाताओं की कतार सुबह में ही लग गई थी। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने कैंप में जमे रहे। कैंप में जमे प्रत्याशियों के समर्थक आने-जाने वाले लोगों की जमकर खातिरदारी भी की।

प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र की वजह से प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में अन्य दिनों की तुलना में चहल पहल व भीड़भाड़ कुछ अधिक रही। वहीं पहली बार मतदान करने का मौका पाने वाले भी खासे उत्साहित नजर आए। मतदान के लिए दूर दराज से भी लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों के समर्थक लगातार फोन पर मतदान केंद्र की हालात की जानकारी देते रहे। जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय सहित अन्य प्रखंडों में भी मतदान केंद्र बनाए गए थे। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 2335 मतदाता हैं, इनमें 1900 पुरुष तथा 435 महिला मतदाता शामिल हैं।

सुरक्षा की चुस्त-दुरूस्त थी व्यवस्था

मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शाम पांच बजे निर्धारित समय के अनुसार खत्म हो गई। चुनाव के दौरान पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों की चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था दिखी। सभी मतदान केंद्रों पर जिला पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ अ‌र्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई थी। मतदान के दौरान सभी वरीय पदाधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। कहीं से कोई अप्रिय घटना या वारदात की सूचना नहीं है। मतदान समाप्ति के बाद सारण के स्ट्रांग रूम में बैलट बॉक्स को जमा करने के लिए मतदान कर्मी रवाना हो गए।

बूथ पर नहीं हो रहा था शारीरिक दूरी का अनुपालन

आठ बजे से मतदान कार्य शुरू होने के बाद जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से इक्का दुक्का मतदाता पहुंचकर अपने मतों का प्रयोग कर रहे थे। इसके बाद सुबह 10 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी होती गई। मतदाताओं की संख्या बढ़ जाने के बाद शारीरिक दूरी का अनुपालन नहीं किया गया। कोविड 19 को ध्यान में रखकर मतदाताओं के लिए बनाए गए गोले की परवाह मतदाताओं को नहीं रही। कब क्या रहा वोटिग प्रतिशत :

समय मतदान प्रतिशत

  • 8-10 बजे 11.52 प्रतिशत,
  • 10-12 बजे 38.88 प्रतिशत,
  • 12-2 बजे 72.54 प्रतिशित तथा
  • 05 बजे 82.52 प्रतिशत
Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024