नौतन

पुलिस की निष्क्रियता से हमलावरों ने पुनः किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के नौतन स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजाँव गांव में पुलिस की निष्कृयता का लाभ उठाकर हमलावरों ने इलाज कराकर घर पहुंचे दम्पति को घटना के दुसरे दिन भी पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया । सभी घायलों को पडोस के लोगों द्वारा इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया । घटना के सम्बन्ध में घायल सतेंद्र यादव ने बताया कि पुर्व दुश्मनी को लेकर बुधवार को हमलावरों ने घर पर पहुंच कर लाठी डंडा राड से मार-पीट कर मेरे पिता बलिस्टर यादव, मां सुगांति देवी, भाई अमरजीत यादव और मुझे घायल कर दिया । जिसे लेकर मैं नौतन थाने में अपने गांव के दरोगा यादव, ड्राइवर यादव सहित चार को नामजद कर और चार पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की थाने से गुहार लगाया और नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज कराकर भय से घर न जाकर दुसरे जगह शरण लिया था । रात भर पुलिस पहुचने का इंतजार करता रहा कि पुलिस पहुंचे तो घर पर जाएँ । परन्तु पुलिस नहीं पहुंची तो हारकर जान जोखिम में डालकर सुबह गुरूवार जब घर पहुंचे, तो हमलावरों ने पुनः हमला कर हम सबों को जख्मी कर दिया । घायल बलिस्टर यादव, सुगांति देवी, सतेंद्र यादव और अमरजीत यादव को आसपास के लोगों ने सिवान सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गया है, जहाँ इलाज चल रहा है । समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुच पाई थी ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026