मैरवा

मैदानिया नहर के समीप युवक को अधमरा कर हमलावरों ने लूट लिए रुपए, बाइक पानी से बरामद

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनिया नहर के पास मंगलवार को  दोपहर बाद घर से बाजार करने जा रहे एक युवक  को हमलावरों ने अधमरा कर उसके पैसे छीन लिए तथा बाइक को पानी में डुबो दिए। इसकी जानकारी तब हुई जब घर वालों ने 2 घंटे बाद मोबाइल ऑफ पाया और उसकी खोजबीन शुरू की युवक के गायब होने की सूचना पर दो-तीन गांव के लोग उसे खोजने निकल पड़े जो  चोट से बेहोशी अवस्था में एक खेत में मिला  परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल मैरवा लाया जहां उसकी गंभीर स्थिति देखकर सिवान रेफर कर दिया गया। घायल  मैदनिया गांव के शिवजी कुशवाहा का पुत्र अभिषेक कुशवाहा उर्फ पप्पू बताया जाता है।

घटना के संबंध में परिजन बताते हैं कि करीब 12:00 बजे के आसपास 20 हजार लेकर अभिषेक बाजार करने के लिए गया था एक घंटा बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ होने की सूचना मिलने पर उसकी खोजबीन की जाने लगी तू उसे ब्रह्म स्थान की पास के एक खेत में बेहोशी की हाल में पाया गया उसके सिर में काफी तेज चोट थी तथा शरीर के अन्य भागों में भी गंभीर चोट देखी जा रही है लोग संभावना जता रहे हैं कि हमलावरों ने 20 हजार छीनने के क्रम में इसे मारा होगा और मरा समझकर खेत में फेंक दिया होगा तथा उसके मोटरसाइकिल को नहर में डुबो दिया होगा।

वही लोगों में यह भी आक्रोश है कि खोजबीन के दौरान पुलिस की गस्ती गुजरने पर इसकी सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले सकी। वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में ऐसी कोई जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है।उधर प्रथम दृष्टया में परिजनों के बयान से ऐसा लग रहा था कि यह अपराधिक घटना नही बल्कि आपसी विवाद की घटना है।बहरहाल चाहे जो हो पीड़ित द्वारा फर्द बयान देने के बाद ही सही राज खुल सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024