दरौंदा

रामअवतार प्रकरण: हत्याकांड में लोगों को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत में रामअवतार हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को दरौंदा प्रखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि इस हत्याकांड में जानबूझकर कुछ लोगों को फंसाया जा रहा है, जो गलत है। पुलिस जान-बूझकर यह काम कर रही है। करसौत के कुछ ग्रामीणों ने थाना पर जाकर थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी बातें रखीं।ज्ञात हो कि पुलिस रामअवतार महतो हत्याकांड के उद्भेदन के लिए चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

निर्दोष पाए जाने पर लोगों को छोड़ दिया जाएगा अगर दोषी पाए गए उन्हें जेल भेजा जाएगा।विदित हो कि 13 सितंबर को थाना क्षेत्र के करसौत मध्य विद्यालय के समीप महाराजगंज के हरकेशपुर निवासी कमल महतो के पुत्र रामअवतार महतो एवं उसी गांव के सुफी अहमद के पुत्र इलियास अहमद पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने रामअवतार महतो की चाकू से गोदकर हत्या कर दी जबकि इलियास अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। वहीं पुलिस पूछताछ के लिए गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026