परवेज़ अख्तर/सिवान : जंक्शन पर मंगलवार की शाम विजिलेंस की टीम ने मुख्य सर्तकता निरीक्षक के नेतृत्व में पहुंच कर जांच की। विजिलेंस की टीम को देख जंक्शन के सारे अधिकारियों के चेहरे सन्न पड़ गए। विजिलेंस की टीम ने यहां चलंत टिकट काउंटर पर पहुंच कर जांच किया। टिकट काउंटर के अंदर बुकिंग क्लर्क के पास रखे गए रुपयों की जांच की थी। जांच टीम में ट्रैफिक के गिरीश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इसके बाद टीम ने पीआरएस काउंटर की भी जांच की। टीम ने यहां यात्रियों सहित आम लोगों से भी पूछताछ की।
इसके बाद प्लेटफॉर्म पर बने वेंडरों के पास पहुंच कर जांच की। जांच के दौरान जंक्शन के कई अधिकारी अपने ड्यूटी से फरार हो गए और कुछ ने अपने फाइलों को अपडेट कर दिया। बता दें कि यह छापेमारी ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और तत्काल टिकट में दलालों के कब्जे को लेकर की गई थी। बता दें कि इसके पूर्व भी विजिलेंस की टीम ने जंक्शन पर छापेमारी की थी। उस समय में भी इस छापेमारी को गोपनीय तरीके से रखा गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…