Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खाद्यान व गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को ले 76 जगहों पर हुई छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना संक्रमण को रोकने को ले लॉकडाउन के दौरान खाद्यान व गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर नकेल कसने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला आपूर्ति शाखा की गठित जांच टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी को रोकने को ले जिले में अबतक 1996 जगहों पर छापेमारी की गई है।

इसमें गुरुवार को जांच टीम द्वारा 76 जगहों पर की गई छापेमारी तथा विगत दिनों की 2393 जगहों की छापेमारी शामिल है। इसमें सिवान सदर में प्रखंड में 128, नगर क्षेत्र में 140, आंदर प्रखड में 130, हुसैनगंज में 133, बड़हरिया में 127, पचरुखी में 174, रघुनाथपुर में 85, सिसवन में 80, नौतन में 143, मैरवा शहर में 173, गुठनी में 86, दरौली में 85, जीरादेई में 110, हसनपुरा में 201, दारौंदा में 104, महाराजगंज शहर में 150, भगवानपुर हाट में 73, बसंतपुर में 78, लकड़ी नबीगंज में 129 तथा गोरेयाकोठी प्रखंड में 140 जगहों पर छापेमारी की गई है।

इसमें भगवानपुर हाट में गैस संचालक व बड़हरिया व दरौली में जन वितरण प्रणाली दुकानदार पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026