Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहर में सैनिटाइजर का किया जा रहा छिड़काव

परवेज अख्तर/सिवान : विश्वव्यापी कोरोना वायरस से बचाव और इसके रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में सैनिटाइज्ड करने का काम किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा शहर के अंदरुनी और बाहरी इलाकों में सैनिटाइजर का छिड़काव करने के साथ-साथ फॉगिग भी की जा रही है। गुरुवार को नगर परिषद की चेयरमैन सिंधु सिंह, ईओ बसंत कुमार सहित कुछ अन्य पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर के सभी 38 वार्डों में कोरोना वायरस से बचने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं फागिंग मशीन द्वारा भी मलेरियारोधी दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। बताया कि कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सैनिटाइजर छिड़काव में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उप सभापति बब्लू साह, जयप्रकाश गुप्ता समेत नप के कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026