Categories: छपरा

छापेमारी: होटल में आपत्तिजनक स्थिति में दो युवती समेत पांच लोग धराये

छपरा: अमनौर बस स्टैंड स्थित एक होटल में अमनौर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो युवती सहित पांच लोगो को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. इधर छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान महिला पुलिस कर्मी के साथ दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वरिये पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर अमनौर के विभिन्न होटलों में छापेमारी की गयी. हालांकि अन्य होटल से छापेमारी के दौरान कुछ भी नहीं पाया गया. वहीं छापेमारी कर बस स्टैंड स्थित एसआरएस होटल से दो जोड़ी युवक युवतियां सहित एक अन्य युवक को हिरासत मे लिया गया.

पुलिस पकड़े गए लोगो से पुछताछ कर रही है हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. छापेमारी की सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार सिंह अमनौर थाना पहुंच इस मामले को लेकर जांच कर रही है. वहीं पकड़े गये युवतियों के अभिभावकों को थाने बुलाया गया है. बताया जाता है कि अमनौर के विभिन्न होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा काफी दिनों से फुल फल रहा था. जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट्स पर काफी चर्चा हो रही थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026