Categories: पटना

रेप मामले में फंसे सांसद प्रिंस राज को कोर्ट ने दी जमानत

पटना: समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिली है। दरअसल दुष्कर्म के मामले में उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है। बता दें, सांसद ने गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग करते हुए जमानत याचिका लगाई थी, जिसे काफी वक्त तक टाला गया, और आखिरकार सांसद को अग्रिम जमानत मिल गई। बता दें, यह मामला दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहा था।

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सांसद की पार्टी लोजपा की एक कार्यकर्ता स्वाति ने उन पर जबरदस्ती करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में स्वाति ने फरवरी 2021 में दिल्ली में ही केस दर्ज कराया था। जिसके बाद इसमें सांसद प्रिंस राज का नाम जुड़ने से यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया था। इतना ही नहीं स्वाति ने बताया था कि वह चिराग पासवान से भी मिल चुकी हैं और उन्हें अच्छे से जानती हैं। चिराग का नाम सामने आने के बाद उन्होनें भी इस मामले में अपना पक्ष रखा था।

चिराग ने बताया की उन्होंने प्रिंस और स्वाति दोनों को ही FIR करने की सलाह दी थी। जिसके बाद प्रिंस राज ने स्वाति पर धोखाधड़ी, और एक करोड़ रुपए ठगने और नाम खराब करने जैसे मामले को लेकर केस दर्ज किया था। इस मामले में स्वाति को जुलाई 2021 में जमानत मिली। जमानत मिलने के बाद स्वाति ने सांसद पर जबरदस्ती करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया। यहां एक बात और गौर करने वाली है कि प्रिंस और स्वाति इन दोनों ने इस बात को कुबूल किया है कि दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं।

इतना ही नहीं, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जो जज इस केस को देख रहे थे, वह हाल ही में इससे अलग हो गए। निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होनें खुद को इस केस से अलग कर लिया। वहीं प्रिंस राज के वकील ने कहा कि स्वाति और उसका एक पुरूष मित्र उन्हें फंसा रहे हैं। जबकि सांसद प्रिंस राज ने कहा है कि मैं निर्दोष हूं।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024