सिवान : सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान मंडलकारा में छापेमारी हुई है। छापेमारी में जेल से मोबाइल बरामद किया है। जेल में बंद दो कुख्यात अपराधियों के पास से मोबाइल बरामद किया गया है। जेल में मोबाइल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
सीवान मंडलकारा में छापेमारी में सीवान जेल में बंद कुख्यात चंदन सिंह और विशाल सिंह के पास से मोबाइल जब्त किया गया है। वार्ड नंबर 20 में बंद इन कैदियों के पास से मोबाइल बरामद किया गया है।
जेल के अंदर मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन की कलई खुलती दिख रही है। सवाल ये पैदा होने लगे हैं कि जेल के अंदर क्या धडल्ले से मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। अपराधियों के पास मिले मोबाइल के बाद प्रशासन कॉल डिटेल को खंगालने में जुट गया है। माना ये जा रहा है कि जेल के अंदर से धमकी मिलने की खबर पर ये सारी कार्रवाई की गयी है। हालांकि प्रशासन इस पूरे मामले पर फिलहाल कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…