न्यूज़ डेस्क : अभी-अभी बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यूपी के हेल्पडेस्क के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी से भरा ये मैसेज आया है।
पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आए इस मैसेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से मारने की बात कही गई है। धमकी भरा मैसेज सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एफआईआर दर्ज होते ही मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई है।
खबक के मुताबिक इस 8828453350 मोबाइल नंबर से ये धमकी वाला मैसेज पुलिस के पास आया है. ये मैसेज 21 मई की रात 12:32 बजे आई है। इसमे लिखा गया है कि ‘CM योगी को बम्ब से मारने वाला हूं, मुसलमानों के जान के दुश्मन है वो’. जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 505 (1)(b),506 और 507 के तेहत अज्ञात के खिसाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…