परवेज अख्तर/सिवान : अमृतसर में रावण दहन के समय हुई रेल दुर्घटना को देखते हुए मैरवा में रेलवे स्टेशन परिसर में होने वाले देवी जागरण को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने पूजा समिति के साथ बैठक की और समिति द्वारा की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। समिति की मांग पर रेलवे द्वारा सुरक्षा बल तैनात करने का आश्वासन दिया गया। आरपीएफ एस आई परमेश्वर कुमार और जीआरपी के एसआई शंकर राम के नेतृत्व में एक टीम मैरवा रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची। टीम में जीआरपी के एसआई अरुण कुमार और आरपीएफ के रामजी पंडित गंगा प्रसाद रमेश चौहान भी शामिल थे। उधर नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद और नंदू प्रसाद समेत पूजा समिति के कई सदस्य बैठक में शामिल थे। बैठक में पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और इसके लिए रेलवे से प्रशासनिक अनुमति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…