परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर, पचरुखी, रघुनाथपुर, बड़हरिया, भगवानपुर के सकरी समेत अन्यजगहों पर सोमवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। इस दौरान मां के जयकार तथा भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान जगह-जगह कई आकर्षक झांकियां निकाली गई। कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पुलिस बल के साथ लगे रहे। इसके पूर्व पूजा स्थल पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना तथा आरती की गई। महिलाओं ने मां का खोइचा भर अगले साल आने का प्रार्थना की। इसके बाद विभिन्न वाहनों पर प्रतिमाओं को रख नजदीक के नदी एवं तालाबों में विसर्जन कराया गया। पचरुखी मुख्यालय समेत, तरवारा, गंहरिया, भगवानपुर के सकरी में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भगवानपुर के सकरी गांव में विसर्जन के दौरान बीडीओ डॉ. अभय कुमार, थानाध्यक्ष राकेश मोहन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं आंदर प्रखंड विभिन्न गांव में मां दुर्गा का प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति कांधपाकड़ में रखी मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन झरही नदी में, आंदर बाजार में चार प्रतिमाओं का विसर्जन फिरोजपुर स्थित सोना नदी में किया गया। इस मौके पर सभी लाइसेंसधारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। रघुनाथपुर प्रखंड में मां की प्रतिमाओं के विसर्जन किया गया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से कई आकर्षक जुलूस निकाला गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…