✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस से मृत एक यात्री के शव को सोमवार को उतर गया। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृत यात्री कटिहार के शंकरगंज थाना क्षेत्र के आजमपुर निवासी भुश्की उर्फ उपेंद्र शाह बताया जाता है। मामले में उप निरीक्षक आरपीएफ सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि गाड़ी संख्या 15707 जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो सामान्य कोच से सह यात्रियों दिलीप मंडल, दुर्गा शाह, विशन देव मंडल तथा सुनील मंडल द्वारा मृतक भुश्की उर्फ उपेंद्र शाह के शव को उतारकर प्लेटफार्म पर रखा गया।
पूछताछ करने पर सह यात्रियों द्वारा बताया गया कि सभी लोग कटिहार से टिकट लेकर गोरखपुर काम करने के लिए जा रहे थे। छपरा में जब गाड़ी पहुंची तो भुश्की उर्फ़ उपेंद्र शाह नित्य क्रिया हेतु कोच के अंदर शौचालय में गया। जहां पर उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह वहीं गिर गया। तभी गाड़ी छपरा से खुल गई। हम सभी लोग उसे शौचालय के पास ही लेटा दिए। जब गाड़ी सिवान जंक्शन पर आई तो हम लोगों ने उसे गाड़ी से नीचे उतारा। सूचना पर आवश्यक उपचार हेतु रेलवे चिकित्सालय से फार्मासिस्ट मनोज कुमार को बुलाकर जांच कराने पर पाया गया कि भुश्की की मौत हो चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…