महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में पांच लोगों से रंगदारी मांगने के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दारौंदा थाना क्षेत्र के पांच लोगों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, चार गोली, तीन मोबाइल एवं रंगदारी की मांग किए जाने में प्रयुक्त सिम कार्ड को बरामद किया गया है। गिरफ्तार दारौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी रोहित यादव, करसौत निवासी विशाल सिंह एवं रगड़गंज निवासी प्रिंस कुशवाहा है।

मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि भैया-बहिनी ज्वेलर्स दुकान के संचालक अमीत कुमार सोनी एवं व्यवसायी धनु कुमार से रंगदारी, सेवानिवृत प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद के घर पर गोलीबारी कर चार लाख रुपया रंगदारी की मांग, पेट्रोल पंप संचालक प्रसुन कुमार से तीन लाख रुपया रंगदारी एवं महाराजगंज थाना के देवरिया डाकघर शाखा के पोस्ट मास्टर दुर्गा सिंह से एक लाख रुपया रंगदारी की मांग अलग-अलग तिथियों को की गई थी।इन घटनाओं के संबंध में दारौंदा थाना एवं महाराजगंज थाना में अलग-अलग कांड दर्ज किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पोलअस्त कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026