परवेज़ अख्तर/सिवान:- रेल एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में रेल थाना पुलिस ने शनिवार को काफी चुस्त- दुरुस्त दिखी।रेल थाना पुलिस ने पूर्व के सभी रिकॉटेड जहर खुरानियों की एक सूची तैयार की। पुलिस उनके पल-पल गतिविधि पर नज़र बनाई हुई है।रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि मेरे कार्यकाल में जहरखुरानी गिरोह के सदस्य बख्से नही जायेंगे। उनके विरुद्ध हर हाल में कारवाई होगी।इसी कड़ी में सिवान जिले के जीबी नगर थाना के तरवारा बाजार के महाराजगंज रोड़ से जहरखुरानी गिरोह के पूर्व के रिकॉकेड सदस्य को हिरासत में लिया है।बाद में रेल थाना पुलिस ने जहरखोर को जीबी नगर थाना परिसर में लाकर पूछताछ की। हिरासत में लिए गए जहरखोर तरवारा बाजार के अंसारी मोहल्ला निवासी कयामुद्दीन अंसारी है। हिरासत में लिए गए जहरखोर सिवान जंक्शन पर एक आर्मी के जवान को नशा खिलाते हुए रंगे हाथों वर्षों पूर्व पकड़ा गया था।और इस कांड में वह जेल भी जा चुका है। बतादें की पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेने के बाद जीबी नगर थाना परिसर लाई और पूछताछ के बाद उसे नसीहत देकर मुक्त कर दिया।पुलिस अभी और जहरखुरानीयों का कुंडली खंगाल रही है। पुलिस सूत्र ये बता रहे है कि तरवारा बाजार व आस-पास के इलाके में अभी और जहरखुरानी गिरोह के सदस्य हिरासत में लिए जा सकते है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…