जरा हटके

लड़की की जिद के आगे बेबस हुआ रेलवे, इकलौती सवारी के लिए 535 Km दौड़ानी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस

डेस्क : एक युवती की जिद के आगे रेलवे को झुकना पड़ा और इकलौती सवारी के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चलानी पड़ी. यह लड़की 535 किलोमीटर का सफर तय कर रात एक बजकर 45 मिनट पर रांची पहुंची. जाऊंगी तो राजधानी एक्सप्रेस से ही. यदि बस से जाना होता तो ट्रेन का टिकट क्यों लेती. बस से सफर कर रांची आती. टिकट राजधानी एक्सप्रेस का है तो इसी से जाऊंगी.

टाना भगतों के आंदोलन से डालटनगंज स्टेशन पर फंसी राजधानी एक्सप्रेस में सवार अनन्या ने यह जिद पकड़ ली तो रेलवे अधिकारी भी परेशान हो गए. क्या करें, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था. अंत में जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा. राजधानी एक्सप्रेस शाम करीब चार बजे डालटनगंज से वापस गया ले जाकर गोमो और बोकारो होते हुए रांची के लिए रवाना करनी पड़ी.

अनन्या रात करीब 1.45 बजे ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंची. ट्रेन में अनन्या इकलौती सवारी थी. 930 यात्रियों में 929 को रेलवे डालटनगंज से बसों से गंतव्य की ओर पहले ही रवाना कर चुकी थी. संभवत: रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सवारी को छोड़ने के लिए राजधानी एक्सप्रेस ने 535 किलोमीटर की दूरी तय की.

source – ndtv

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026