Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

काली पट्टी बांध शिक्षक मनाएंगे शिक्षक दिवस

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के जयप्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर में गुरुवार को अनुदानित विद्यालयों की बैठक प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 5 सितंबर 2020 को काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जो शिक्षक सामाजिक शैक्षणिक व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण बनाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया फिर भी उसका वाजिब हक व सम्मान देने के प्रति सरकार बिल्कुल उदासीन है। उन्होंने सरकार से अनुदान नहीं वेतनमान का मांग की।

शहीद जगदेव बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य पारसनाथ कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक ही समाज का शिक्षित बुनियाद बनाते हैं, फिर भी उसके प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संवेदनशील न होना घोर आश्चर्य सा लगता है। उन्होंने कहा कि जिस देश का शिक्षक भूखों मरे उस देश या राज्य का भला नहीं हो सकता। शहीद उमाकांत सिंह उच्च विद्यालय के प्राचार्य धनंजय श्रीवास्तव ने कहा कि अनुदानित शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन मांग पूरी होने तक चलता रहेगा। इस मौके पर शिक्षक घनश्याम सिन्हा, सत्येंद्र सिंह, विनोद सिंह, अंगद प्रसाद, ओमप्रकाश कुशवाहा, विकेश सिंह, दिग्विजय सिंह, रामप्रवेश यादव आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026