परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मौत के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस कारण सिवान-मैरवा मुख्य पथ पर कुछ देर के लिए परिचालन बाधित हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक की पहचान यूपी के देवरिया जिला के खामपार थाना क्षेत्र के छपिया भींगारी बाजार निवासी दिनेश कुमार के रूप में की गई।
बताया जाता है कि दिनेश कुमार रेल कर्मी थे और सिवान जंक्शन पर तैनात थे। वह छुट्टी पर अपने गांव यूपी के छपिया भींगारी बाजार से सिवान आ रहे थे। इसी बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे मृत दिनेश के परिजनों का रो-रो कर बुरा था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना किस प्रकार हुई है मामले की जांच चल रही है। जानकारी जुटा कर जल्द ही घटना में शामिल वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…