सिवान: सात से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में सात फरवरी से शुरू होने वाले मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान की निर्धारित तिथि में परिवर्तन किया गया है। यह अभियान अब सात मार्च से जिले में शुरू होगा। कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति ने यह निर्णय लिया है। इसकाे लेकर जिले के सभी प्रखंडों में सर्वे का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद ही मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कई गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकृत किया जाएगा। इसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है।

तीन चक्र में पूरा होगा मिशन इंद्रधनुष :

मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम को तीन चक्र में पूरा किया जाएगा। सात मार्च को प्रथम चक्र से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत की जाएगी। वहीं दूसरा चक्र सात अप्रैल व तीसरा चक्र दो मई को शुरू किया जाएगा। पहले चक्र के अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में चयनित सत्र स्थलों पर गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक के बच्चों का विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव को ले टीकाकरण किया जाएगा। 90 प्रतिशत आच्छादन की प्राप्ति को लेकर इस अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आपीवी, मिजल्स, विटामिन ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में गर्भवती महिलाओं को टेटनेस-डिप्थीरिया का टीका भी लगाया जाएगा।

क्या कहते हैं जिम्मेदार :

कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए मुख्यालय द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान ईंट भट्ठा, दियारा क्षेत्र, मलिन बस्ती इत्यादि जहां स्वतंत्र रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं होता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर विशेष रूप से कवर किया जाएगा।

डा. प्रमोद कुमार पांडेय, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सिवान

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024