पटना: राजधानी पटना में सुबह के समय कनकनी के कारण लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली। बिहार में पछुआ हवा से ठंड के प्रभाव के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर पडऩे वाला है। इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पटना समेत पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अधिकांश भागों में गुरुवार को मेघ गर्जन, बिजली चमकने व मध्यम स्तर के बारिश के आसार है।
बात अगर ठंड की करें तो पटना समेत 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पछुआ हवा के प्रभाव के कारण न्यूनतम तामपान में गिरावट आई है। पटना का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, गया में 9.7 डिग्री सेल्सियस, मुजफरपुर में 10 डिग्री सेल्सियस, छपरा में 8.9 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 9 डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी में 8.5 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 9 डिग्री सेल्सियस, गोपालगंज में 8 डिग्री सेल्सियस, अररिया में 8 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 9.6 डिग्री सेल्सियस, बेगूसराय में 7.8 डिग्री सेल्सियस, खगड़िया में 9.1 डिग्री सेल्सियस, बांका में 8.2 डिग्री सेल्सियस, नालंदा में 8.4 डिग्री सेल्सियस, सिवान में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी की मानें तो चार फरवरी के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव लगातार बना हुआ है, जो सतह से 1.5 किमी उपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू शहर से बेगूसराय का न्यूनतम पारा कम रहा। 7.8 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहने के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आने के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आने के कारण 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…