रघुनाथपुर

हरनाथपुर गांव से युवती को जबरन उठाया

महिलाओं ने विरोध किया तो की तीन राउंड फायरिंग

शाम में बहन व मां के साथ खेत की ओर गयी थी युवती

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में सोमवार की देर शाम हथियार के बल पर एक युवती को जबरन उठा लिया गया। महिलाओं ने विरोध किया तो अगवा करने आए मनचले तीन राउंड फायरिंग करके दहशत पैदा कर युवती को लेकर फरार हो गए। युवती अपनी बहन व मां के साथ गंडक नहर की ओर खेत में गई थी। गांव की कुछ अन्य महिलाएं भी साथ में थी। घटना की खबर जैसे ही गांव के लोगों को मिली, पूरे गांव में हलचल मच गई। इसकी सूचना एसपी तक पहुंच गई। फिर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। लेकिन शातिर मनचले अपनी चार चक्के की गाड़ी को एक गांव के पास छोड़कर वहां से बाइक से भाग खड़े हुए। हालांकि बाद में पुलिस की सक्रियता कम हुई तो वहां से अपनी चार चक्के वाली गाड़ी भी लेकर चले गए।

मामले की नहीं दर्ज हुई है एफआईआर

हरनाथपुर से युवती को अगवा किये जाने की घटना की अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। मंगलवार को भी पुलिस युवती को अगवा करने वालों की खोज में लगी रही। सोमवार की रात सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी होती रही, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं लगी। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं से युवती को छुड़ाने के दौरान उसकी मां को हल्की चोट भी लगी है। शुरू में अफवाह फैली की चार युवतियों को अगवा किया गया है। लेकिन, बाद में स्पष्ट हुआ कि एक युवती को अगवा किया गया है। युवती को अगवा करने के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात भी कही जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस युवती का मोबाइल जब्त करके थाने लायी। पुलिस का कहना है कि मोबाइल के कॉल डिटेल्स से कुछ स्पष्ट हो सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026