Jiradei News in Hindi

पारिवारिक कलह से तंग आकर राज मिस्त्री ने की आत्महत्या

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर गांव के पूरब टोला में एक नौजवान ब्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर ली. इस घटना की जानकारी परिजनों को जब हुई तब तक नौजवान ने दम तोड़ दिया था।उक्त घटित घटना शनिवार की रात्री की बताई जा रही है।मृतक श्याम लाल चौहान (35) है। उधर गाँव में हो रही चर्चा के मुताबिक श्यामलाल चौहान ने आय दिन परिवार में हो पारिवारिक कलह से आजिज होकर अपने घर के अन्दर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना की जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह हुई की जब परिजनों ने उसकी तलाश की और देखा की एक कमरे में उसका लाश फांसी के फंदे पर लटकता मिला. लटकता शव देखकर परिजन दहाड़ मार बिलखने लगे।उधर परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए।तथा गांव में तरह -तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया।बतादें मृतक की शादी हुए 15 वर्ष हो गया है. उसके दो पुत्र समीर (12) व सोनू (07) और एक पुत्री गुड़िया (10) हैं. वह पिछले एक साल से अपने ससुराल सीवान के दक्षिण टोला मुहल्ले में पत्नी सिमा देवी के साथ रह रहा था. मृतक पेशे से वह राज मिस्त्री था और पुणे में काम करता था. कुछ दिन पहले ही वह वापस सीवान आया था जहाँ से वह एक सप्ताह पूर्व अपने गांव गया था.वहीं घटना की सूचना मिलने पर जीरादेई थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटनास्थल पर पहुँच लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस सम्बंध में पुलिस ने एक यूडी केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिसिया अनुसंधान के प्रथम दृष्टया में श्यामलाल चौहान ने खुद को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की बात सामने आ रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026