Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तेज रफ्तार जीप ने बालू उतार रहे मजदूर को रौंदा, घटनास्‍थल पर ही मौत​

परवेज अख्तर/सिवान – जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बनसोही डोमा बाबा स्थान के पास सवारी जीप से धक्का लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया निवासी महंथ प्रसाद के पुत्र देववंशी प्रसाद (50के तौर पर हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देववंशी प्रसाद पलदार का काम करता था। वह किसी ट्रक पर लदा बालू उतारने बनसोही डोमा बाबा स्थान के पास गया था, जहां बालू उतारने के बाद ट्रक का डाला अन्य पलदार सहयोगियों के साथ बंद कर रहा था तभी पीछे से तेज रफ़्तार से आ रही सवारी जीप के चालक ने नियंत्रण खो दिया और देववंशी को रौंद दिया। इससे घटना स्थल पर ही देववंशी की मौत हो गई। घटना के बाद साथी पलदारों ने सवारी जीप के चालक सहित अन्य को पकड़ लिया एवं देववंशी के शव को उसके घर मलमलिया ले आया। उसका शव मलमलिया पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव के साथ लिपट-लिपट कर रोने लगे। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष उदय कुमार एवं भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन, एसआई रामाधार सिंह दल बल के साथ मलमलिया पहुंचे और चालक महाराजगंज के कंगाली छपरा निवासी तपेश्वर प्रसाद को गाड़ी सहित कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि चूंकि घटनास्थल बसंतपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसलिए सभी तरह की पुलिसिया कार्रवाई बसंतपुर थाने द्वारा की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य मुन्ना सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी एवं प्रशासन से मिलकर अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026